नई दिल्ली। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत वैसे हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। मगर इन दिनों वो अपनी फिल्म थलाइवी को लेकर कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। हर रोज उन्हें और उनकी फिल्म को लेकर कोई ना कोई नई बात सामने आ रही है। फिल्हाल एक्ट्रेस की फिल्म को रिलीज को लेकर काफी स्ट्रगल करना पड़ रहा है। हालांकि, काफी बातचीत के बाद साउथ में उनकी फिल्म को रिलीज करने के लिए थिएटर्स ने हां कर दी है। मगर नॉर्थ में अब भी हिंदी ऑडियंस के लिए इस फिल्म को देखने को लेकर काफी संशय बना हुआ है। इसी बीच एक्ट्रेस ने तमिल और तेलुगु में अपनी फिल्म का पहला रीव्यू देखा है। जिसे लेकर वो काफी भावुक हुईं और इस फिल्म को अपनी करियर का अबतक का सबसे शानदार फिल्म बताई। एक्ट्रेस ने लिखा- थलाइवी देखने का एक्सपीरियंस शानदार रहा, ये मेरे करियर की सबसे बेस्ट फिल्म है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म हिंदी मल्टीप्लेक्स भी इसे चलाएंगे। मुझे विश्वास है कि ये फिल्म दर्शकों को थिएटर में वापस ले आएगी। वहीं उन्होंने हिंदी ऑडियंस के लिए थिएटर्स को खोलने के लिए महाराष्ट्र सरकार से भी अपील की कि महाराष्ट्र में सिनेमाघरों को खोल दिया जाए। एक्ट्रेस ने लिखा- महाराष्ट्र में रेस्टोरेंट, होटल, दफ्तर, लोकल ट्रेन सब कुछ खुले हैं। मगर थिएटर्स को अभी तक बंद रखा गया है। महाराष्ट्र सरकार ने कारण बताया गया है कोविड । ऐसा लग रहा है जैसे कोरोना सिर्फ और सिर्फ खास तौर पर थिएटर्स में ही फैलेंगे। इसी बीच कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए कितनी कड़ी मेहनत की है। साथ ही फिल्म के एक गाने के लिए पूरी टीम ने जी जान लगा दी। कंगना ने थलाइवी के गाने नैन बंधे का मेकिंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो भरतनाट्यम सीखती नजर आ रही हैं। थलाइवी एक्ट्रेस के दिल के कितनी करीब है, ये तो इसी बात से पता लग रहा है कि उन्होंने अपने इंस्टा प्रोफाइल से अपने नाम कंगना के आगे से रनौत हटाकर थलाइवी कर दिया है। अब उनके अकाउंट पर कंगना रनौत की जगह कंगना थलाइवी लिखा नजर आ रहा है। बता दें, पिछले दिनों कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए इस बात का जिक्र किया था कि उन्हें अपने अकाउंट पर नाम बदलने की परमिशन नहीं दी जा रही है। लेकिन लगता है कि अब एक्ट्रेस की ये प्रॉब्लम सॉल्व हो गई है। बता दें, कंगना समेत पूरी टीम ने फिल्म की रिलीज के लिए काफी इंतजार किया है। वहीं फैंस भी इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। मगर सिनेमाघरों ने अभी तक कंगना की फिल्म को रिलीज करने के लिए हरी झंडी नहीं दिखाई है। बात करें, एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो थलाइवी के अलावा उनके पास कई अन्य फिल्में हैं, जिसमें धाकड़, तेजस और टीकू वेड्स शेरू जैसी फिल्में शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version