“हरियर लिमतरा प्रकृति-संस्कृति संरक्षण समिति” द्वारा चलाये जा रहे वृहद वृक्षरोपण अभियान में अपनी सहभागिता देने आज “हिमशिखर विद्यालय,लिमतरा” के छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से विगत तीन वर्ष से ग्राम लिमतरा के पर्यावरण पोषण स्थली “हरियर उपवन” में वृक्षारोपण किया जा रहा, जिसमें प्रत्येक वर्ष विद्यालय के छात्र अपनी सहभागिता निभाते आ रहे हैं। इस वर्ष भी विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश वर्मा , श्री वेदप्रकाश वर्मा, श्रीमती शीला वर्मा एवं अन्य शिक्षकों ने निर्देशन में नीम के लगभग 100 पौधे रोपित किये गए। विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश वर्मा ने कहा कि छात्र जीवन से ही अगर बच्चे प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सजग रहें तो आगे चलकर एक बेहतर स्थिति निर्मित होगी। इसलिये छात्रों को ऐसे गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। विगत वर्ष अपने द्वारा लगाए पौधों को बड़ा होते देखकर आज छात्र बहुत ही हर्षित नजर आ रहे थे । आज सभी छात्र छात्राओं ने पौधरोपण कर प्रसन्नता व्यक्त किया एवं प्रतिवर्ष पर्यावरण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version