नई दिल्ली। शुक्रवार यानी 10 सितंबर से देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाना शुरू हो जाएगा। हालांकि, इस त्योहार की धूम अभी से शुरू हो गई है। जगह जगह गणपति पंडाल सज चुके हैं और मार्केट में बप्पा की मूर्थियां भी मिलने लगी हैं। लोग बड़े चाव से अपने घरों विघ्नहर्ता की मूर्ति को स्थापित कर रहे हैं, और उनसे आने वाले सारे विघ्नों को हर लेने की प्रार्थना कर रहे हैं। कहते हैं भगवान को भक्त से अधिक कुछ भी प्रिय नहीं है, उन्हें बस भक्ति चाहिए होती है। मगर भक्त अपने भगवान को खुश करने के लिए भक्ति तो करते ही हैं, साथ में उनकी पसंद का भोग भी चढ़ाते हैं। वैसे ही भगवान विनायक को मोदक अति प्रिय है। कहते हैं कि जो भी भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ उन्हें मोदक का भोग चढ़ाता, बप्पा की उसपर विशेश कृपा होती है। तो आपको भी बताते हैं सिंपल और और जल्दि बनने वाला स्वादिष्ट मोदक की रेसिपी जिसे इस गणेश चतुर्थी आपको जरूर ट्राय करना चाहिए।
सामग्री-
देशी घी
नारियल का बुरादा (सूखे हुए नारियल कद्दूकस किए हुए)
गुड
इलाइची पाउडर
चावल का आंटा
मोदक के अंदर की फिलिंग-
सबसे मोदक के अंदर भरने के लिए फिलिंग को तैयार करने के लिए आपको चाहिए नारियल का बुरादा (सूखे हुए नारियल कद्दूकस किए हुए) और देशी घी। एक पैन में पहले घी डालें, इसके बाद उसमें नारियल का बुरादा डालकर हाल्का अरोमैटिक होने चलाते रहें।
हल्का गोल्डन कलर आने के बाद नारियल में गुड़ (गुड़ को छोटे हिस्सों में कर लें) मिला दें, और गुड़ के पिघलने तक उसको चलाते रहें। 10 – 15 मिनट तक इसे चलाते रहे, ताकि फिलिंग थोड़ी नम और सॉफ्ट हो जाए। इसके बाद मिक्सचर में इलायची का पाउडर मिक्स कर लें और फिर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर के फिलिंग को निकालकर ठंडा कर लें।
मोदक डो बनाने की विधि-
एक पैन में पानी लें और उसे थोड़ा गर्म होने दें। इसमें देशी घी मिलाएं और पानी में उबाल आने के बाद इसमें चावल का आंटा मिक्स कर लें। पानी में चावल का आंटा मिलाने के बाद इसे लगातार चलाते रहें, और इसे छोड़े नहीं वर्ना आंटे में लम्प्स बनने लगेंगे।
पानी सोखने तक आंटे को लगातार चलाते रहें, 10-15 मिनट चलाने के बाद आंटा नर्म होना शुरू हो जाएगा। अब इसे धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ दें। अब ये थोड़ा और मॉइस्ट हो चुका होगा। आंटे को एक बार फिर अच्छी तरह से चलाकर लम्प्स को अलग कर लें, और इस एक बोल में ट्रांसफर कर दें।
मोदक बनाने की विधि-
अब उस आंटे को बोल में निकाल लें और गीले हांथों से अच्छी तरह से मसल कर एक डो तैयार कर लें। ध्यान रखें, अगर आपका आंटा सूखा है तो थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं। रोटी बनाने के आंटे जैसे इसे अच्छी तरह गूथ लें और एक सॉफ्ट डो तैयार कर लें। अब उस डो को मोमो की तरह शेप देकर अंदर नारियल की फिलिंग डाल दें। इसके बाद मोमो का आकार देते हुए मोदक का मुंह बंद कर दें।
अगर मोमो का शेप बनाने में दिक्कत आ रही है तो मार्केट में मोदक बनाने वाले सांचे भी मौजूद हैं। जिसकी मदद से आप परफेक्ट शेप वाले मोदक बना सकते हैं।
स्टीम करें-
अब सारे मोदक तैयार हो जाने के बाद इस बर्तन में पानी गर्म करें, और उसपर जाला वाला बर्तन रखकर मोमोज की ही तरह इसे स्टीम कर के पका लें। अगर आपके पास स्टीमर है तो और भी अच्छा है, 10 मिनट तक मोदक को स्टीम कर के पका लें।
मोदक तैयार-
अब ये मोदक बप्पा के पास भोग लगान के लिए बिल्कुल तैयार है। प्लैट में सर्व कर के देशी घी डालकर इसे सजा सकते हैं, और इससे स्वाद भी बढ़ जाएगा।

