मुंबई। टेलीविजन का पॉपुलर फैमिली कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बना चुका है। यही वजह है कि फैंस इस शो पर दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं और मेकर्स भी इसी प्यार को पाकर एक से बढ़कर एक मजेदार एलिमेंट ऐड करते देखे जाते हैं। हालांकि, इस बार शो से नहीं बल्कि इसके दो सदस्यों से जुड़ी शॉकिंग खबर सामने आई है। जिसे जान फैंस को भी जोर का झटका लगा है। खबरों के मुताबिक, शो में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का रियल लाइफ में शो में ही जेठालाल के बेटे टप्पू यानी राज अंदकत संग अफेयर चल रहा है। एक लीडिंग टेबलॉयड की खबर के मुताबिक, मुनमुन दत्ता 33 साल की हैं, तो राज अंदकत महज 24 साल के ही हैं। इस तरह इस रुमर्ड कपल में 9 साल उम्र का अंतर है। मुनमुन दत्ता के सोशल मीडिया पोस्ट्स पर राज के कमेंट्स देख फैंस भी दोनों के अफेयर के कयास लगाने लगे थे। फैंस को अक्सर राज के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए पूछते देखा जाता है कि,आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है? इतना ही नहीं रिपोर्ट्स तो ये भी कहती हैं कि मुनमुन दत्ता और राज अंदकत दोनों के परिवारवालों को इस बात की जानकारी है। साथ ही दोनों के परिजनों को दोनों के रिश्ते से कोई परेशानी भी नहीं है। मुनमुन दत्ता और राज के अफेयर को लेकर ये भी जानकारी सामने आई है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर सबको दोनों के अफेयर की जानकारी है। लेकिन सभी दोनों के रिश्ते का सम्मान करते हैं और कभी इनका मजाक नहीं उड़ाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के बीच काफी समय से प्यार है। हालांकि, अब तक इन खबरों पर मुनमुन या राज किसी की भी तरफ से कोई बयान नहीं साझा किया गया है।
शॉकिंग खबर : जेठालाल बबीता का दीवाना और बबीता टप्पू की दीवानी…
Previous Articleवादा के सुरता म- मुख्यमंत्री निवास के घेराव में दम भरेंगे आईटीआई के संविदा प्रशिक्षण अधिकारी
Next Article कोरोना को लेकर धमतरी जिले से आई यह अच्छी खबर
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

