मां से उसके प्रेम संबंध में सवाल करना बेटे को महंगा पड़ा गया। बेटे द्वारा पूछे गये सवाल से मां आगबबूला हो गई और उसे गर्म लोहे के पाइप से दाग दिया। पड़ोस के एक शख्स ने घटना की जानकारी चाइल्ड लाइन को दी इसके बाद इसका खुलासा हुआ। मामला तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक 35 साल की मां और उसका 40 साल का प्रेमी बच्चे के साथ अक्सर मारपीट किया करते थे। एक दिन बच्चे ने जब अपनी मां से उसके प्रेमी के साथ संबंध पर सवाल किया, तो उन दोनों ने गरम लोहे के पाइप से बच्चे को जला दिया। फिलहाल चाइल्ड लाइन और पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के पति की मौत हो चुकी है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान एसएन चावड़ी की कपड़ा दुकान की कर्मचारी शांति देवी और उनके प्रेमी एम धुगैयाल अहमद के रूप में हुई है। दो साल पहले शांति के पति हरिकृष्णन की कैंसर से मौत हो गई थी, जिसके बाद वो अहमद के संपर्क में आई, जिसने उसे विश्वास दिलाया कि उसके घर में बुरी आत्माएं हैं। अहमद ने उससे कहा कि वह उसकी आर्थिक समस्याओं को समाप्त करने के लिए कुछ अनुष्ठान करेगा। उन दोनों का परिचय बहुत जल्द एक रिश्ते में बदल गया।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
