नई दिल्ली। पब्लिक प्रॉविडेंट फंड यानी पीपीएफ निवेश का एक बेहद पुराना और भरोसेमंद जरिया है, इसमें न सिर्फ बढिय़ा रिटर्न मिलता है बल्कि टैक्स बचाने में भी मदद मिलती है. ये ई-ई-ई कैटेगरी में आने वाला निवेश है, यानी निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट तीनों पर कोई टैक्स नहीं लगता है. पीपीएफ में सालाना 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट मिलती है.

पीपीएफ निवेश की सीमा दोगुनी हो जाएगी

पीपीएफ में निवेशकों को न सिर्फ एश्योर्ड रिटर्न मिलता है, बल्कि इनकम टैक्स के सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर इनकम टैक्स छूट भी मिलती है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पीपीएफ निवेश की लिमिट खत्म होने के बाद भी निवेशक के पास पैसे बचे रह जाते हैं और उसे निवेश के विकल्प की तलाश रहती है. टैक्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर निवेशक शादीशुदा है, तो वो अपनी पत्नी या पति के नाम पर पीपीएफ अकाउंट खोलकर उसमें अलग से 1.5 लाख रुपये और निवेश कर सकता है.
पीपीएफ में निवेश पर मिलते हैं ये फायदे

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अपने लाइफ पार्टनर के नाम पर पीपीएफ अकाउंट खोलने से निवेशक के पीपीएफ निवेश की लिमिट भी दोगुनी हो जाएगी, हालांकि तब भी इनकम टैक्स छूट की सीमा तब भी 1.5 लाख रुपये ही होगी. भले ही आपको इनकम टैक्स में छूट 1.5 लाख मिले, लेकिन इसके दूसरे कई फायदे हैं. पीपीएफ निवेश की लिमिट दोगुनी होकर 3 लाख रुपये हो जाती है. ई-ई-ई कैटेगरी में आने की वजह से निवेशक को पीपीएफ के ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट पर टैक्स छूट मिलती है.
क्लबिंग प्रावधानों का असर नहीं
इनकम टैक्स के सेक्शन 64 के तहत आपकी ओर से पत्नी को दी गई किसी राशि या गिफ्ट से हुई आय आपकी इनकम में जोड़ी जाएगी. हालांकि पीपीएफ के मामले में जो कि ईईई की वजह से पूरी तरह से टैक्स फ्री है, क्लबिंग के प्रावधानों का कोई असर नहीं पड़ता है.
शादीशुदा लोगों के लिए ट्रिक
वहीं, जब भविष्य में आपके पार्टनर का पीपीएफ खाता मैच्योर होगा, तब आपके पार्टनर के पीपीएफ खाते में आपके शुरुआती निवेश से होने वाली आय को आपकी आय में साल दर साल जोड़ा जाएगा. इसलिए ये विकल्प शादीशुदा लोगों को पीपीएफ खाते में अपना योगदान को दोगुना करने का मौका भी देता है.
उन लोगों के लिए यह बेहतर विकल्प बताया जाता है, जो कम जोखिम उठाना चाहते हैं और वे एनपीएस, म्यूचुअल फंड जैसे मार्केट लिंक्ड निवेश नहीं करना चाहते हैं, जहां जोखिम का खतरा ज्यादा रहता है. आपको बता दें कि जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए पीपीएफ की ब्याज दर 7.1 परसेंट तय की गई है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version