किन्नरों की टोली में एक शख्स ढोलक बजाने का काम करता था और इसी दौरान वो एक किन्नर को अपना दिल दे बैठा। इधर किन्नर ने भी हामी भरी और दोनों ने शादी रचा ली। यह मामला बिहार के सीवान का है। वहीं शख्स की किन्नर संग शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी अनुसार मामला सिवान जिले के मैरवा बाजार के लंगड़पुरा गांव का है। उक्त गांव के निवासी लूटन राजभर के बेटे विकास राजभर ने किन्नर रितेश के संग गोपालगंज जिला के मीरगंज में एक किन्नर के घर शादी कर ली। इस दौरान कई किन्नर समेत अन्य लोगों ने नवविवाहित जोड़े को उपहार और सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। बताया जाता है कि दोनों करीब छह महीने पहले एक-दूसरे से मिले। दोनों के बीच बातचीत हुई और देखते ही देखते दोनों को प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने दुनिया की परवाह ना करते हुए एक दूसरे से शादी कर ली। हालांकि, विकास के परिजन इस शादी को मानने के लिए तैयार नहीं है। जानकारी अनुसार युवक विकास राजभर ढोलक बजाता था। वहीं, किन्नर नाचने का काम करता था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए. दुल्हन बनी किन्नर रितेश ने बताया कि हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते, इसलिए हमने शादी करने का निर्णय लिया। वहीं, विकास राजभर ने बताया कि रितेश मुझे पसंद था। वह किन्नर है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। विकास की मानें तो वे दोनों छह महीने से साथ भी रह रहे थे। ऐसे में शादी करके वे सामाजिक रूप से एक दूसरे के हो गए। उन्हें भरोसा है कि वे दोनों एक अच्छी जिंदगी जी सकते हैं। भविष्य में किसी बेसहारा बच्चे को गोद लेकर वे अपने परिवार को बढ़ा लेंगे। बता दें कि किन्नर रितेश शुरू से लड़का था। लेकिन करीब एक साल पहले उसने दिल्ली जाकर अपना लिंग बदलवा लिया और फिर विकास राजभर से शादी कर ली।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version