संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा द्वारा दिनांक 11 सितंबर को शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसदा एवम शासकीय प्राथमिक शाला परसदा का अवलोकन किया गया । शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसदा में सेतु पाठ्यक्रम पर आधारित बेसलाइन आकलन कक्षा 6वीं , 7वीं , 8वीं सामाजिक विज्ञान का प्रश्नपत्र लिया गया । दर्ज 106 बच्चों में से 58 बच्चे आकलन में सम्मिलित हुए । संकुल समन्वयक द्वारा बच्चों से सामाजिक विज्ञान के प्रश्नों के बारे में जानकारी लिया गया , विधानसभा क्षेत्र का नाम , शाला में मनाए जाने वाले पर्व , परिवार के सदस्य , रिश्ता , सर्वे , चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर सहित आकलन से जुड़े प्रश्न बच्चों से पूछा गया , बच्चों का जवाब संतोषप्रद रहा । इसके अलावा पूर्व में सम्पादित प्रश्नपत्रों के उत्तर पुस्तिकाओं की भी जांच की गई । उन्होंने बेसलाइन आकलन अंतर्गत सभी विषयों का रिकार्ड संधारण पंजी में करने तथा पोर्टल में एंट्री हेतु आवश्यक तैयारी करने एवम निर्धारित समयावधि में बेसलाइन टेस्ट एंट्री पूर्ण करने संस्था प्रमुख एवम शिक्षकों को प्रेरित किया । पठन , लेखन कौशल विकास हेतु प्रतिदिन मुस्कान पुस्तकालय का उपयोग करने प्रोत्साहित किया । राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण हेतु आवश्यक तैयारी , प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी , इंस्पायर अवार्ड योजना अंतर्गत नॉमिनेशन , तथा नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से सीखने-सीखाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाते हुए लर्निंग आउटकम प्राप्ति हेतु आवश्यक प्रयास करने जोर दिया । ततपश्चात शासकीय प्राथमिक शाला परसदा का अवलोकन किया गया जहां बच्चों को रीडिंग कैम्पेन के माध्यम से पठन कौशल विकास पर जोर दिया गया । इसके अलावा ” गढ़बो नवा भविष्य ” पुस्तक के माध्यम से बच्चों में पठन कौशल विकास के साथ साथ विभिन्न व्यवसायों के बारे में जानकारी हेतु पूर्व में प्राथमिक स्तर के 10 बच्चों का चयन कर उनके द्वारा व्यवसाय के संदर्भ में जानकारी लेकर गूगल शीट के माध्यम से भरने एवम 10 दिन तक लगातार पुस्तक पर कार्य करवाने के उपरांत पुनः जानकारी भरने बताया गया । साथ ही दक्षता आधारित शिक्षण पर फोकस किया गया , एवम बेसलाइन आकलन की प्रविष्टि निर्धारित समय अनुरूप पोर्टल पर करने बताया गया । इस अवसर पर उपस्थित पार्षद श्री युजेन्द्र साहू ने बच्चों की पढ़ाई को लेकर समीक्षा की एवम सभी शिक्षकों को सामूहिक रूप से प्रयास करते हुए बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने एवम सीखने सीखाने की प्रक्रिया को बेहत्तर बनाने प्रोत्साहित किया । अवलोकन के दौरान विशेष रूप से पार्षद श्री युजेन्द्र साहू , संकुल प्रभारी श्रीमती स्नेहलता तिवारी , संस्था प्रमुख नरेश यादव , मोहित शर्मा , पवन कुमार साहू , श्रीमती पूर्णिमा यादव , श्रीमती अनिता ध्रुव , श्रीमती शाहिन अली , सुशील कुमार साहू , कौशल कुमार शुक्ला उपस्थित रहे ।
संकुल समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने किया किया उच्च प्राथमिक एवम प्राथमिक स्कूल परसदा का अवलोकन
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

