रायपुर। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी संघ का मिशन नियमितीकरण, वेतन वृद्धि एवं घोषणा पत्र के अनुसार स्थायीकरण अभियान का कल 14 सितंबर से छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में प्रारंभ हो रहा है। संघ के प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रिवंशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मनरेगा कर्मचारी अपने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर कल 14 सितंबर को भोजनावकाश में अपने-अपने जिला मुख्यालयों में एकजुटता का परिचय देते हुए कलेक्टर एसडीएम, एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा) के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा जायेगा। श्री अग्रिवंशी ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश ऐसा प्रदेश है जहां 6 प्रतिशत कंस्टेंसी में नियमितीकरण कर दिया गया है। उन्होंने संघ के 2 सूत्रीय मांगों के संबंध में बताया कि कांग्रेस के जनघोषणा पत्र 2018 एवं मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा पटल जुलाई 2021 के अनुसार सभी मनरेगा संविदा अधिकारी कर्मचारियों को नियमितिकरण किया जावे तथा दूसरा मांग यह है कि तत्कालीन मांग 30 प्रतिशत की वेतनवृद्धि मनरेगा में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की किया जावे। श्री अग्रिवंशी ने मनरेगा अधिकारियों कर्मचारियों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुटता का आव्हान किया है।
छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी संघ का कल से मिशन नियमितीकरण अभियान का शंखनाद
Previous Articleदाई-दीदी क्लीनिक, महिलाओं की बीमारी हो रही ठीक
Next Article रजक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का छत्तीसगढ़ दौरा
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
