रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनीज में कार्यरत अभियंताओं के संघ के चुनाव के लिए मतदान 14 एवं 21 सितंबर को होना है। अत: विभिन्न पदों के लिए समस्त प्रत्याशीगण अपना पूरा जोर लगा रहे है। जिसमें प्रमुख रुप से महासचिव पद अति महत्वपूर्ण है जिसके प्रबल दावेदार मनोज वर्मा माने जा रहे है जबकि अन्य दावेदार सीएस सिंग का पलड़ा लगभग कमजोर पड़ चुका है। जानकारी के अनुसार मनोज वर्मा की स्वच्छ दबंग छवि इंजीनियर एवं कंपनी हित में तैयार संकल्प पत्र को माना जा रहा है। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उत्पादन क्षेत्र में आ रही कठिनाइयों से भी अवगत कराया गया। इत्यादि जैसे कार्यों मुख्य होकर शासन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने में अपने नेतृत्व का लोहा इंजीनियरों में मनवाया। साथ ही साथ समस्त अभियंताओं में यह भी उत्साह देखा जा रहा है कि संघ के इतिहास में पहली बार भारी संख्या में संघ के सदस्यों द्वारा बढ़चढ़कर रूची ली जा रही है जिसका पूरा श्रेय मनोज वर्मा को जाता है अब इंजीनियरों और व पावर कंपनी के विकास हेतु मुख्य द्योतक बन गये है। अत: विद्युत कंपनी के सभी संकायों में मनोज वर्मा पक्ष में मतदान हेतु जबदस्त माहौल है।
विद्युत मंडल अभियंता संघ चुनाव प्रचार में मनोज वर्मा की जीत सुनिश्चित
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

