रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 964 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 14 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 1336.2 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 749.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 796.9 मिमी, सूरजपुर में 1083.8 मिमी, बलरामपुर में 916.9 मिमी, जशपुर में 934.6 मिमी, कोरिया में 883.4 मिमी, रायपुर में 855.3 मिमी, बलौदाबाजार में 898 मिमी, गरियाबंद में 958.3 मिमी, महासमुंद में 819 मिमी, धमतरी में 893.5 मिमी, बिलासपुर में 964.1 मिमी, मुंगेली में 922.2 मिमी, रायगढ़ में 833.3 मिमी, जांजगीर चांपा में 984.1 मिमी, कोरबा में 1287 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1119.1 दुर्ग में 932.2 मिमी, कबीरधाम में 756.8 मिमी, राजनांदगांव में 807.5 मिमी, बेमेतरा में 1042.4 मिमी, बस्तर में 1004.1 मिमी, कोण्डागांव में 971.8 मिमी, कांकेर में 923.4 मिमी, नारायणपुर में 1099.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 1095.2 मिमी और बीजापुर में 1125 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version