चरित्र शंका के चलते हैवान बन बैठा पति ने अपनी पत्नी को ऐसी मौत दी कि जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बताया जाता है कि आरोपी सांई बाबा मंदिर का पुजारी है और उसने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी से पहले तो बेरहमी से मारपीट की और उसके बाद उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना छत्त्तीसगढ़ राज्य के भाटापारा-बलौदाबाजार जिले से सामने आई है। जिले के भाटापारा ग्रामीण थानांतर्गत ग्राम धौराभाठा के साईं मंदिर में रहने वाले पुजारी रामनारायण पांडे ने अपनी पत्नी मंदाकिनी पांडे के चरित्र पर शंका करते हुए बीती रात्रि जमकर मारपीट की और आग के हवाले कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात्रि लगभग एक बजे की है आरोपी पुजारी अपने परिवार के साथ मंदिर परिसर में ही रहता था, उसके दो छोटे बच्चे हैं साथ में उसके साला व साली भी रहते थे। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था जिस पर कल दोनों में विवाद हुआ और आरोपी ने पत्नी को जमकर मारपीट कर अधमरा कर दिया जब इससे भी उसका मन नहीं भरा तो बेरहम पति ने उसे गैस चुल्हा से आग लगाकर जला दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।
चरित्र शंका के चलते हैवान बना पति, पत्नी को ऐसे उतारा मौत के घाट…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
