नई दिल्ली। कविनगर थानाक्षेत्र की आदित्य वल्र्ड सिटी सोसाइटी में रहने वाली राबिया जैसवाल ने अपने पति पर मौखिक रूप से तीन तलाक देकर जबरन घर से निकालने का आरोप लगाया है। राबिया ने पति, सास, देवर, ननद और अन्य ससुरालीजनों पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने और जबरन मीट खिलाने का आरोप लगाते हुए 9 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दर्ज कराई गई एफआईआर में राबिया का कहना है कि बीते साल 31 अक्टूबर को उसकी शादी दिल्ली निवासी शहनवाज उर्फ शहजाद से हुई थी। पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध होने की जानकारी होने पर राबिया ने पति का विरोध किया और उसे समझाने की कोशिश की। इस पर पति और ससुरालीजन उसे प्रताडि़त करने लगे। आरोप है कि पति शहनवाज ने 12 फरवरी को अपने परिजनों के सामने गैर कानूनी तरीके से उसे मौखिक रूप से तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। इसकी जानकारी राबिया ने अपने परिजनों को दी तो वह पति व ससुरालियों को समझाने पहुंचे। उनके समझाने पर आरोपियों ने उसे घर में तो रख लिया, लेकिन उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीडऩ शुरू कर दिया। पीडि़ता का आरोप है कि पति और ससुरालिए उसे बाथरूम में बंद रखते थे। उसपर जबरन मीट खाने का दबाव बनाया जाता था। इन्कार करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि बीते मार्च माह में आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया और उसके पिता द्वारा शादी में दिया गया दान दहेज और गाड़ी भी अपने पास रख ली। सीओ कविनगर अंशु जैन का कहना है कि पीडि़ता की तहरीर पर पति शहनवाज उर्फ शहजाद, सास, ननद जहांआरा, रोशन, गुलशन, देवर दिलशाद, आफताब, उस्मान और खुर्रम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version