रायपुर। सड़कों पर बेहिसाब बेजुबान गोवंश भटकने को मजबूर हैं। इस पर और तकलीफज़दा स्थिति तब बनती है जब तेज रफ्तार दौड़ रहे वाहन इन्हें प्रतिदिन चोटिल करते रहते हैं और ऐसे वाहनों चालकों पर पुलिस का ना तो कोई ध्यान है और ना ही कोई नियंत्रण। वहीं दुखद पहलू यह है कि इन प्राणियों को बेहिसाब दर्द सहन करना पड़ता है, परंतु यह किसी पुलिस थाने में जाकर चोटिल करने वाले की शिकायत तो नहीं कर सकते। ऐसे में पुलिस प्रशासन को चाहिए कि तेज रफ्तार तथा लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई कर इन मूक प्राणियों के प्रति आंशिक संवेदना तो प्रकट जरूर करें। शुक्रवार को मठपुरैना रिंग रोड नंबर 1 पर एक अज्ञात वाहन ने नंदी बाबा जी को चोटिल कर घायल कर दिया तत्काल गौ पुत्र अमित भैया द्वारा नंदी महाराज जी का उपचार किया गया जिसमें सभी युवा साथियों का साथ मिला ।
लापरवाह वाहन चालकों पर पुलिस का नहीं नियंत्रण, हर दिन चोटिल हो रहे बेजुबान
Previous Articleधनसुली में अवैध शराब की बिक्री से हो रहा माहौल खराब
Next Article च्वाइस सेंटर बना खिलेश के लिए आमदनी का जरिया
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

