रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर अंचल के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का आज तड़के निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। आपको बता दें कि रविवार देर शाम अचानक श्री जूदेव की तबीयत खराब होने के बाद बेंगलुरू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। स्वर्गीय युध्दवीर सिंह जूदेव पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र थे।
पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

