रायपुर। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2020-21 (पुरूष एवं महिला वर्ग) के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से 09 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस संबंध में संचालनालय खेल एवं युुवा कल्याण विभाग ने उप संचालक आर्गेनाइजेशन सचिव खेल विभाग दिल्ली को पत्र लिखकर चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल करने का आग्रह किया है।
छत्तीसगढ़ से जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनके नाम है श्री के.के मण्डलेश्वर, श्री आशुतोष पाण्डेय, श्री रूपेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. नावेद खान, श्री मुकेश कुमार वर्मा, श्रीकांत पटनायक, डॉ. के.एल. आजाद, कुमारी ज्योति सिंह एवं श्रीमती अजित कुमारी कुजूर। इसके अलावा श्री हरीश चंद्र पटेल, श्री निर्मल कुमार प्रधान एवं श्री कोमल सिंह ठाकुर अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा होंगे। श्री जितेन्द्र कुमार टीम के कोच एवं श्री सूरज कुमार दुबे मैनेजर होंगे।
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 09 खिलाड़ी भाग लेंगें
Next Article दो कृषि दवाई दुकानों को शो कॉज़ नोटिस
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
