राजिंम। छुरा विकास खंड के जरवाय घुनघुटी पुल निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति 391.75लाख की हुई हैं।ये माँग वर्षों से ग्रामीणजन कर रहे थे।जब क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य एवं छ. ग.प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू के संज्ञान में आया तब उन्होंने मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और लोकनिर्माण मंत्री से मिलकर अपनी माँग मजबूती से रखा।क्षेत्रवासियों को लेकर भी राजधानी गयी । आज श्रीमती लक्ष्मी साहू के अथक प्रयासों से बहुप्रतीक्षित मांग पूरा हो सका है।मुख्यमंत्री वर्चुअल भूमिपूजन अपने सभागार से करने वाले हैं। जिला पंचायत क्र-5 के क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और भागीरथी प्रयास करने वाली लोकप्रिय जनप्रतिनिधि लक्ष्मी साहू का धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं। इस विषय पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू से बात करने पर बहुत ही सरलता से कहती हैं कि मेरा निर्वाचन क्षेत्र ही मेरी कर्मभूमि है।उनके सुख दुःख और विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी। श्रीमती साहू ने जरवाय घुनघुटी पुल के लिए391.75 लाख के प्रशासकीय स्वीकृति के छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ,लोकनिर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और जिला के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य मंत्री श्री अमरजीत सिंह भगत का ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version