रायपुर। राजधानी रायपुर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो रही है। आज दोपहर 12 बजे से अचानक मौसम ने करवट ली और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने लगी।
छत्तीसगढ़ में अब तक 1058.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 1058.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 22 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 1462.5 मिमी और कबीरधाम जिले में सबसे कम 842.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 917.3 मिमी, सूरजपुर में 1256.7 मिमी, बलरामपुर में 1030.1 मिमी, जशपुर में 1074 मिमी, कोरिया में 1010.8 मिमी, रायपुर में 900 मिमी, बलौदाबाजार में 960.1 मिमी, गरियाबंद में 1016.3 मिमी, महासमुंद में 900 मिमी, धमतरी में 965.2 मिमी, बिलासपुर में 1045.7 मिमी, मुंगेली में 1022 मिमी, रायग? में 913.5 मिमी, जांजगीर चांपा में 1099.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1353.6 दुर्ग में 973.1 मिमी, राजनांदगांव में 950.7 मिमी, बालोद में 888.4 मिमी, बेमेतरा में 1155.3 मिमी, बस्तर में 1057.1 मिमी, कोण्डागांव में 1026 मिमी, कांकेर में 987 मिमी, नारायणपुर में 1211.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 1111.6 मिमी,सुकमा में 1355.1 मिमी, और बीजापुर में 1160.6 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version