रायपुर। रॉयल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रायपुर, (छ. ग.) द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,(एम्स) रायपुर, ( छ. ग.) के सहयोग से भारतीय फार्माकोपिया आयोग, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के बहुमूल्य मार्गदर्शन में एक अतिथि व्याख्यान और प्रशिक्षण का आयोजन 22 सितम्बर 2021 को pharmacovigilance -A Step Towords Patient Safety के विषय पर किया गया है। इस कार्यक्रम में एम्स रायपुर से डॉ.एस. पी. धनेरिया एवं डॉ. नितिन रेवराम गायकवाड़ अपना व्याख्यान दिया। डॉ धनेरिया ने फार्मकोविजीलैंस के महत्व एवं एडवर्स ड्रग रिएक्शन से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी। डॉ गायकवाड़ ने एडवर्स ड्रग रिएक्शन को विजिलेंस विभाग में सूचित करने का माध्यम एवं फॉर्म भरने के सही तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत रॉयल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रायपुर के अध्यक्ष श्री तोषण चंद्राकर और सचिव श्री कमल चंद्राकर द्वारा सरस्वती पूजन से की गयी । कार्यक्रम की प्रस्तावना प्राचार्य डॉ दीपक कुमार दाश द्वारा रखी गयी, जिसमे उन्होंने फार्मकोविजीलैंस में फार्मासिस्ट के उत्तरदायित्व और महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर छात्र एवं छात्राओं द्वारा पोस्टर भी प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के अंत में सहायक प्राध्यापक डॉ रजनी कांत पनीक द्वारा सभी को आभार व्यक्त किया गया साथ ही साथ उन्होंने ऐसे प्रोग्राम के निरंतर आयोजन की बात भी कही।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

