यांगून। म्यामां के काचिन राज्य में आभूषणों में इस्तेमाल होने वाले हरे पत्थर की एक खदान में बृहस्पतिवार को भूस्खलन होने से कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई। हालांकि एक स्थानीय प्रतिनिधि ने कहा कि मृतकों की संख्या इससे अधिक है। लोगों ने कहा कि 200 से अधिक लोग लापता हैं। म्यामां के काचिन राज्य में आभूषणों में इस्तेमाल होने वाले हरे पत्थर की एक खदान में बृहस्पतिवार को भूस्खलन होने से कम से कम 123 लोगों की मौत हो गई। म्यामां के सूचना मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि हपाकांत में दुर्घटनास्थल से 123 शव बरामद किए जा चुके हैं। म्यामां अग्निशमन विभाग ने यह संख्या 126 बताई है। विभाग ही यहां बचाव एवं अन्य आपात सेवा की देखरेख कर रहा है। अग्निशमन विभाग ने एक बयान में बताया कि खदान में खनिक कीचड़ में दब गए। दुर्घटना काचिन राज्य के हपाकांत में हुई। यह क्षेत्र म्यामां के सबसे बड़े शहर यांगून के उत्तर में है और यह विश्व का सबसे बड़ा जेड खदान उद्योग है। म्यामां में खनन स्थलों पर इस तरह के हादसे प्राय: होते रहते हैं। 2015 में भी इसी तरह के एक हादसे में 113 लोगों की मौत हो गई थी। सूचना मंत्रालय ने स्थानीय अग्निशमन सेवा के हवाले से मृतकों की संख्या 50 बताई है। दुर्घटना काचिन राज्य के हेपकांत में हुई। यह क्षेत्र म्यामां के सबसे बड़े शहर यांगून के उत्तर में है और यह विश्व का सबसे बड़ा जेड खदान उद्योग है। हेपकांत के स्थानीय प्रतिनिधि खीन मौंग मियंत ने कहा कि स्थानीय बचाव सेवा ने उन्हें बताया कि अब तक 123 शव बरामद किए गए हैं और 54 घायल लोगों को तीन अस्पतालों में पहुंचाया गया है। वहीं, न्यूज वेबसाइट पर पहले बताया गया था कि 200 लोग लापता हैं। हालांकि इस हादसे के संबंध में तत्काल अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है। म्यामां में खनन स्थलों पर इस तरह के हादसे प्राय: होते रहते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version