संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के अधीनस्थ समस्त प्राथमिक , उच्च प्राथमिक शाला के संस्था प्रमुख एवम शिक्षकों की वर्चुअल मीटिंग संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा द्वारा लिया गया उन्होंने बच्चों के सीखने-सीखाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर दिया । बच्चों में पठन , लेखन , गणितीय कौशल विकास के साथ साथ हस्तपुस्तिका , प्रोजेक्ट निर्माण , विज्ञान के प्रयोग में बच्चों को दक्ष करने नियमित अभ्यास हेतु प्रेरित किया, बेसलाइन आकलन कक्षा पहली से आठवीं के बच्चों का 29 सितंबर तक अनिवार्य रूप से लेकर , संकुल स्तर पर उत्तरपुस्तिका की जांच एक दूसरे विद्यालय के शिक्षकों से कराते हुए आकंड़ों की प्रवृष्टि निर्धारित तिथि में cgschool.in पोर्टल में करने आवश्यक जानकारी दिए । उन्होंने स्पष्ट किया कि दर्ज सभी बच्चों का शत प्रतिशत आकलन अनिवार्य है । इसके अलावा पढ़ना लिखना अभियान अंतर्गत आयोजित 30 सितंबर के महापरीक्षा में सभी असाक्षर को सम्मिलित करने जागरूकता अभियान के माध्यम से आवश्यक प्रयास करने आग्रह किया । निर्धारित समयानुसार शिक्षकों की उपस्थिति एवम अध्ययन–अध्यापन , NAS , NTSC , NMMSE , इंस्पायर अवार्ड , नवोदय चयन परीक्षा , सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों को शामिल करने आवश्यक तैयारी , पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन , कोविड–19 गाइडलाइन का पालन करने , जल संरक्षण , स्वच्छता , SMC की नियमित बैठक एवम एजेंडों का निर्धारण कर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने सहित अकादमिक बिंदुओं पर चर्चा की गई । वर्चुअल मीटिंग में प्रमुख रूप से श्री मोहित शर्मा उ.व.शिक्षक , श्री कौशल प्रसाद चौबे प्रधानपाठक , श्री खेलावन सिंह कुर्रे प्र.प्र.पाठक , श्रीमती पूर्णिमा यादव , श्री पवन कुमार साहू प्रधानपाठक , श्रीमती शाहिन अली , सुशील कुमार साहू , उपस्थित रहे ।
संकुल समन्वयक ललित बिजौरा ने ली संस्था प्रमुखों एवम शिक्षकों की वर्चुअल मीटिंग, बच्चों के सीखने-सीखाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने दिया जोर
Previous Articleमुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को दिये निर्देश
Next Article गौ रथ गौ माता की सेवा सुरक्षा हेतू समर्पित
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

