समाज सेवा के क्षेत्र में 65 साल पूरे करते हुए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ने अपना 66 वां स्थापना दिवस मनाया । कार्यक्रम का संचालन क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन उज्जवल सिंह बत्रा ने किया । इस अवसर पर पूर्व प्रांतपाल रोटेरियन सुभाष साहू, ने बताया कि 24 सितम्बर 1956 को छत्तीसगढ़ के प्रथम रोटरी क्लब की स्थापना रोटे टी सी सेबोल्ड की अध्यक्षता व रोटे एच के रुद्रा सचिव के द्वारा की गई । पूर्व अध्यक्ष आई बी एस बत्रा ने बताया कि विश्वव्यापी पोलियो समस्या को दूर करने के लिये पूरे विश्व मे पोलियो मुक्त अभियान चलाया गया इसमें विश्व के सभी राष्ट्रों ने पूरा सहयोग प्रदान किया । पाकिस्तान व अफगानिस्तान को छोड़कर पूरे विश्व को पोलियो से मुक्ति मिल चुकी है । पूर्व अध्यक्ष वासुदेव नारंग, रोटेरियन डॉक्टर इंदिरा मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र चांडक एवं तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर प्रीता लाल ने क्लब के गौरवशाली अतीत को एवं सेवा के क्षेत्र में उपलब्धियों को याद किया । पूर्व अध्यक्ष रोटे गिरीश वोरा जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कटे फ़टे होठों वाले सैकड़ों लोगों का इलाज विश्व प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ दीक्षित के द्वारा निशुल्क करवाया गया । इस अवसर पर सचिव नामोचंद मोरयानी एवं उपाध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा वृहद स्तर पर कई बड़े समाज सेवा के अलावा अन्य समाजसेवा के कार्य भी किये जाते हैं जैसे शासकीय शालाओं में कम्प्यूटर लगाना , भवन निर्माण , वृक्षारोपण , रोटरी वाटिका का निर्माण , आदिवासी महिलाओं को साड़ियां बाटना , स्लम बच्चों व वृद्ध जनों को राशन आदि वितरण करना । इस अवसर पर क्लब के आगामी अध्यक्ष भरत डागा, अनेक पूर्व अध्यक्ष महावीर गोलछा, समीर रक्षित , शेखर अमीन, आगामी अध्यक्ष भरत डागा, रोटेरियन हंसराज राठौड़, विश्वदीप शुक्ला, अजय अग्रवाल, एवं रोटेरियन ए न चंद्रवंशी, रोटेरियन आलोक पाटनी, रोटेरियन लोकमनी यादव, रोटेरियन किशोर कुमार जायसवाल, श्रीमती मालती चांडक, श्रीमती प्रीति शुक्ला, श्रीमती किरनजीत कौर बत्रा एवं श्रीमती अंजली शितूत उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे केक काटकर सभी का। मुंह मीठा कराया गया ।
विश्व मानस सेवा के लिए कटिबद्ध रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ने अपना 66 वां चार्टर दिवस धूमधाम से मनाया
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

