रायपुर। जशपुर जिले के बच्चों से संबंधित आवासीय संस्थान में दुष्कर्म संबंधी प्रकरण में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम ने कलेक्टर से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने कलेटर जशपुर से दूरभाष पर चर्चा कर पीड़िता को मानसिक सहारा व परामर्श देने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने कहा है कि किसी भी स्थिति मंे पीड़ित बालिका या संस्था की पहचान उजागर न हो। उन्होंने मीडिया संस्थानों से इस प्रकार की घटनाओं में किसी भी स्थिति में स्थान, नाम या पहचान उजागर नहीं करने की अपील की है।
आवासीय संस्थान में दुष्कर्म संबंधी प्रकरण में बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कलेक्टर जशपुर से मांगी रिपोर्ट
Previous Articleप्रायमरी के बच्चे अब कहानियों से पढ़ेंगे
Next Article आबकारी विभाग के 6 अधिकारी स्थानांतरित

