नशामुक्ति के लिए महिलाओं को आगे आना जरूरी

देवभोग। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वयं आगे आना होगा नशा समाज को विनाश की ओर ले जा रहा है इससे अगर मुक्ति दिलाना है तो हमारी बहने ही इसे समाप्त कर सकती हैं । उक्त बातें प द्मश्री फूलबासन यादव ने पताल गंगा उड़ीसा में आयोजित सम्मान समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण देश में महिलाओं को अत्याचार अनाचार एवं प्रताड़ना की जिंदगी जीना पड़ रहा है। आज महिला सुरक्षित नहीं है ऐसी स्थिति में हम बहनों को आगे आकर संघर्ष के लिए लड़ाई लड़नी होगी। आज हम लोग छत्तीसगढ़ में लगभग 800000 महिलाओं ने जोड़कर एक समूह तैयार किया है और पूरे समूहों का काम बटा हुआ है, आर्थिक रूप से संपन्न होने के लिए सब लोग संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन परिचय बताते हुए महिलाओं को संगठित होने के लिए आह्वान किया। उनके साथ पधारी कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्रीमती धनमति यादव सभापति जिला पंचायत गरियाबंद महिलाओं को संगठित होकर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, लेकिन महिलाओं पर आए दिन अत्याचार हो रहे हैं, ऐसी स्थिति में हम महिलाओं को संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए। हमें अपनी स्वयं की रक्षा करने के लिए कराटे अखाड़ा जैसे कौशल सिखाना होगा। बच्चियों को आगे लाना होगा हम अपनी आत्मरक्षा के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने पुरुषों के ऊपर उपेक्षा के आरोप लगाया सर्व यादव समाज छत्तीसगढ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष रमेश यदु ने सभा को संबोधित करते हुए उड़ीसा प्रदेश जो हमारे एक बड़े भाई की तरह है उनके साथ मिलजुल कर हमें रूपरेखा तैयार करना चाहिए। श्री यादव ने कहा कि कालाहांडी नवरंगपुर एवं नवापाड़ा जिला मैं हमारे समाज की जनसंख्या बहुत है सिर्फ यादव समाज अगर मतदान कर दे तो हमें अन्य समाज की वोट आवश्यकता नहीं है। आज उड़ीसा में भी समाज को संगठित करने की आवश्यकता है। हमें समाज आगे बढ़कर संगठित होना चाहिए यहां भी वर्ग विभेद के कारण समाज बहुत पीछे है करण समाज बहुत पीछे इसे हमें मिटाना पड़ेगा और आने वाले चुनाव में यादव समाज को राजनीतिक क्षेत्र में आगे लाना पड़ेगा। अभी हमारा विकास होगा ऐसे यहां का संगठन बहुत ही मजबूत है इसको अगर राजनीतिक रूप दें तो उड़ीसा प्रदेश के इतिहास में यादव समाज का एक अपनी पहचान होगी। सभा को चारगढ़ के अध्यक्ष केनू राम यादव ने भी समाज को संगठित करने की बात कही तथा लाल गंगा में सामाजिक भवन राधा कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए वहां के समाज बहुत बहुत बधाई दिया ,चार गढ़ के सभापति हलधर यादव ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक हितेश यादव महिला अध्यक्ष उड़ीसा प्रदेश मंजूरी थापा ने भी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए समाज को संगठित होने की बात कही तथा फूलबासन यादव द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में शरीक होने के लिए आह्वान किया इसके पूर्व चारों की संख्या में उपस्थित यादव समाज के लोगों ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया तत्पश्चात साल श्रीफल एवं गुलदस्ता भेंट कर आत्मिक स्वागत किए भगवान राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन लंबोदर निहाल जी के द्वारा किया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version