छत्तीसगढ़ यादव ठेठवार समाज युवा प्रकोष्ठ का चुनाव राजिम मुख्यालय में 26 सितंबर को संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद में परमानंद यादव ने बाजी मारी है। वही महासचिव के पद पर नवरत्न यादव ने कब्जा जमाया है। अध्यक्ष पद के लिए तेजस यादव और परमानंद यादव के बीच मुकाबला रहा जिसमें 51 मतों से परमानंद यादव विजयी हुए।

इस बार के चुनाव में दिलचस्प बात यह रही की पहले मनोनीत कर अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष के पद पर बैठाया जाता था लेकिन समाज मैं अब सक्रियता नजर आने लगी है। युवाओं ने दमखम के साथ चुनाव लड़ा और नई पारी नई टीम के साथ कार्य करने के लिए चुनाव लड़ा गया है। परमानंद यादव ने बताया कि जल्दी सर्वप्रथम कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। गठन पश्चात पूरे जिले का दौरा किया जाएगा। इस दौरान संघ राज्य स्तर पर अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। युवाओं में एकजुटता लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और केवल समाज हित के मामले में सकारात्मक कार्य किए जाएंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version