नई दिल्लीः अक्टूबर महीना शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है, जिसमें भारत में फेस्टिव सीजन का आगाज हो जाएगा। त्योहारों के चलते बाजारों में खरीदारों को लेकर लोगों की काफी चहल पहल मिलती है। अगर अक्टूबर में आप बैंक के काम से जाएं तो यह खबर पहले छुट्टियों का पता कर लें, जिससे आपको परेशान ना होना पड़े। अक्टूबर महीने में फेस्टिव सीजन के चलते 21 दिन बैंकों पर ताले लटके रहेंगे। इसलिए अक्टूबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आप लिस्ट देखकर समय से निपटा सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की अक्टूबर महीने के लिए आधिकारिक बैंक छुट्टियों की सूची के मुताबिक आगामी कैलेंडर माह छुट्टियों और त्योहारों से भरा हुआ है। इसमें भारत के कई शहरों में कई बैंक बंद रहेंगे। हालांकि 21 दिन की छुट्टी में साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं।

जानिए कब रहेगी बैंकों की छुट्टियां

आरबीआई के अनुसार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है, इस वजह देश अलग-अलग हिस्सों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 3 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 6 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरू, कोलकाता में महालाय अमावस्या की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

देखिए छुट्टियों की पूरी सूची

– 1 अक्टूबर गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह काम प्रभावित रहेगा।

– 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक बंद)।

– 3 अक्टूबर रविवार की छुट्टी।

– 6 अक्टूबर महालयया अमावस्या अगरतला, बेंगलूरु और कोलकाता में बैंक बंद।

 7 अक्टूबर मीरा चोरेल होउबा इंफाल में बैंक बंद।

– 9 अक्टूबर शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)।

-10 अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

– 12 अक्टूबर दुर्गा पूजा- अगरतला, कोलकाता में बैंकों की छुट्टियां।

– 13 अक्टूबर दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंकों की छुट्टियां।

– 14 अक्टूबर दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुथ पूजा अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।

– 15 अक्टूबर दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद।

– 16 अक्टूबर दुर्गा पूजा (दशैन) गंगटोक में बैंक बंद।

– 17 अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

– 18 अक्टूबर कटी बिहू गुवाहाटी में बैंक बंद।

– 19 अक्टूबर ईद ए मिलाद / ईद ए मिलादुन्नबी / मिलाद ए शरीफ / बारावफात अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंकोंकी छुट्टी

– 20 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद ए मिलाद अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद।

– 22 अक्टूबर ईद ए मिलाद उल नबी के बाद का शुक्रवार जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।

– 23 अक्टूबर शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)।

– 24 अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

– 26 अक्टूबर विलय दिवस जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।

– 31 अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version