साड़ी महिलाओं का खास परिधान है और साड़ी से ही इनकी सुंदरता बढ़ जाती है। लेकिन क्या कहा जाये जब साड़ी ही किसी महिला की मौत का कारण बन जाये? कुछ ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर से सामने आया है जहां एक युवक ने एक महिला की उसी की ही साड़ी से गला घोंट कर हत्या कर दी। बताया जाता है ये दोनों रिश्ते में मामी-भांजा है, इन दोनों के बीच रिश्तों को कलंकित कर देने वाला रिश्ता था, याने कि अवैध संबंध। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड पर 25 और 26 सितंबर की दरमियानी रात एक 35 वर्षीय महिला रीना शिवहरे की हत्या उसके भांजे धरमपाल शिवहरे कल्लू ने मामी की साड़ी से गला घोंट कर उस वक्त कर दी जब महिला का पति बेर की पिसाई करने के लिए प्लाइजर पर गया था। मामी ने फोन करके भांजे को घर पर बुलाया तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, बात इतनी अधिक बढ़ी कि भांजे ने मामी की गला घोंट कर हत्या कर दी। उधर सुबह जब घटना की सूचना पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी थी और महज 30 घंटे में इस अंजाम तक पहुंची कि महिला की हत्या उसके भांजे ने की है, जिसको गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
