राजनांदगांव। बुजुर्गों की सेवा ही सच्ची सेवा है, उनकी सेहत का ख्याल रखा जाए। इस उद्देश्य का प्रचार-प्रसार करने के लिए विश्व वयोवृद्ध दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता के गुर सिखाए जाएंगे। साथ ही लोगों को इस दिशा में जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 1 अक्टूबर को विश्व वयोवृद्ध दिवस के रूप मे मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनसमुदाय में जागरूकता लाने संबंधी विभिन्न गतिविधियां राज्य एवं जिला स्तर पर आयोजित की जाएंगी। विश्व वयोवृद्ध दिवस के विषय में स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार एक अक्टूबर को सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु विशेष ओपीडी सेवा प्रदान की जाएगी। साथ ही जन समुदाय में जागरूकता लाने हेतु राज्यए जिला एवं विकासखंड स्तर पर वयोवृद्ध स्वास्थ्य संरक्षण पर आधारित आईईसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें माईकिंग, विडियो, ऑडियो, रेडियो जिंगल, बैनर-पोस्टरए पाम्पलेट व दिवार लेखन इत्यादि को शामिल किया गया है।
स्वस्थ जीवनशैली के बारे मे जागरूक करेगा स्वास्थ्य विभाग
प्रचार-प्रसार के माध्यमों द्वारा जन समुदाय को विभिन्न विषयों पर स्वस्थ जीवन शैली की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही वृद्धों की सेवा के लिए जन जागरुकता पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान वयोवृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण पर जन समुदाय को शिक्षित करने का प्रयास किया जाएगा। इस क्रम में ऐसे जिले जहां पर वृद्ध आश्रम हैं, वहां पर जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा बुजुर्गों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
ऑनलाइन सेमिनार का होगा आयोजन
विश्व वयोवृद्ध दिवस के मौके पर ऑनलाइन सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। सेमिनार के माध्यम से बुजुर्गों मे होने वाले आम रोगों के बारे में चर्चा की जाएगी। इस दौरान ऐसे परिवार जहां वयोवृद्ध व्यक्ति निवास करते हैं उनके परिवार के सदस्यों को वृद्ध व्यक्ति की देखभाल के लिए स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया जाएगा। विश्व वयोवृद्ध दिवस के मौके पर होने वाली समस्त गतिविधियों मे कोविड.19 प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
चलेगा साप्ताहिक प्रचार-प्रसार अभियान
विश्व वयोवृद्ध दिवस के अवसर पर रेडियो एवं टेलीविजन के माध्यम से जन जागरूकता हेतु सप्ताहिक प्रचार-प्रसार अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें स्थानीय रेडियो एवं टेलीविजन पर व्योवृद्ध स्वास्थ्य देखभाल विषय पर चर्चा का आयोजन किया जाएगा।
बुजुर्गों की होगी गृह आधारित देखभाल
ऐसे बुजुर्ग लोग जो स्वास्थ्य केन्द्रों तक आने जाने में असमर्थ हैं उनकी देखभाल के लिए गृह भ्रमण भी किया जाएगा एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकता अनुरूप बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए निशुल्क सहयोगी उपकरणो की व्यवस्था की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version