बालिका वर्ग और बालक वर्ग ने जीता कास्य पदक
नारायणपुर। मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित मल्लखंब की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक बार फिर से सीनियर के बालिका वर्ग और बालक वर्ग ने टीम चौंपियनशिप और पिरामिड चौंपियनशिप में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। ज्ञात हो यह प्रतियोगिता 28, 29 ,30 सितंबर तक उज्जैन के माधव सेवा न्यास इनडोर स्टेडियम में आयोजित की गई, जिसमें समूचे भारतवर्ष से 22 राज्य के टीमों ने भाग लिया। जिसमें छत्तीसगढ़ ने दूसरे अन्य राज्यों  को पीछे छोड़ते हुए,,, अपना स्थान बनाया।
प्रतियोगिता के पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्य अभ्यागत कर्नाटक के राज्यपाल सम्माननीय थावरचंद गहलोत उपस्थित रहे और समस्त टीमों को आपने आशीर्वाद प्रदान किया। संविधानिक प्रमुख को अपने बीच पाकर सभी प्रतिभागी प्रसन्न नजर आए।
ज्ञात हो छत्तीसगढ़ से 55 सदस्य, मनोज प्रसाद, फूलवती कोराम नारायणपुर,, छत्तीसगढ़ मल्लखंब संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला ,सचिव, डॉक्टर राजकुमार शर्मा, बहादुर सर के नेतृत्व में उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे थे। आशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाते हुए सीनियर वर्ग में जयंती कचलाम ने ब्रांज मेडल नरेंद्र गोटा ब्रांज मेडल, वही सीनियर वर्ग बालक, बालिका वर्ग से रमी पद्दा ने ब्रांच मेडल प्राप्त किया। जिन्हें भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा 1 लाख 20 हजार की राशि सभी प्रतिभागियों को अलग-अलग प्रदान की जायेगी। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने कुल जूनियर व सीनियर वर्ग में 42 मेडल प्राप्त किए। खिलाड़ियों के जीतने पर डॉक्टर राजकुमार शर्मा व संघ के पदाधिकारियों ने बच्चों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी। यह सभी खिलाड़ी 2 अक्टूबर को नर्मदा एक्सप्रेस से दोपहर तक छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, जहां संघ के पदाधिकारी अनिल सिंह की अगुवाई में बिलासपुर रेलवे स्टेशन से लेकर कोनी यूनिवर्सिटी तक बच्चों का स्वागत किया जाएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version