ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का काफी महत्वपूर्ण स्थान है. वर्तमान समय में शुक्र, तुला राशि विराजमान हैं. शुक्र को भोग-विलास, वैभव, सुख-समृद्धि, कला और सौंदर्य का कारक ग्रह माना जाता है. शुक्र का राशि परिवर्तन वैदिक शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण होता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह 02 अक्टूबर 2021 को राशि परिवर्तन करने जा रहें हैं. शुक्र अपनी स्वराशि तुला से निकलकर मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे. इनके इस राशि परिवर्तन {वृश्चिक राशि में प्रवेश} से इन 6 राशियों की किस्मत बदल जाएगी.

वृषभ राशि – ज्योतिष के अनुसार, शुक्र का गोचर आपके सप्तम भाव में होगा. इस दौरान वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. प्रेम विवाह के भी योग बने हैं. रोमांस सुखद रहेगा. .मीडिया और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लाभान्वित होंगे.

कर्क राशि – शुक्र का गोचर आपके पंचम भाव में होगा. इस दौरान जीवनसाथी से पूरा प्यार मिलेगा. समय सुखद रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों एवं छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. कला और लेखन से जुड़े लोगों को फायदा होगा.

सिंह राशि – शुक्र का गोचर आपके चतुर्थ भाव में होगा. इससे आपके जीवन में सुख और शांति आएगी. आपको वाहन सुख की प्राप्ति के योग बनें हैं.

तुला राशि – शुक्र तुला राशि स्वामी ग्रह हैं. शुक्र आपके द्वितीय भाव में गोचर करेंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. वाणी में मधुरता रहेगी. किये गए कार्य का अच्छा फल मिलेगा.

वृश्चिक – शुक्र का गोचर आपके प्रथम भाव में होगा. इससे दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी. जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा.

मकर राशि – शुक्र का गोचर आपके एकादश भाव में होगा. इससे आपको कई क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होगा. आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. इस दौरान मान-सम्मान व पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version