थान खम्हरिया। भारतीय जनता पार्टी जिला बेमेतरा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में शिव वर्मा देऊरगांव (मोहतरा) साजा को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया। उक्त नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। अखिलेश सोनी प्रदेश अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी की अनुशंसा पर जिला पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दीपेश साहू ने शिव वर्मा को उक्त पद पर नियुक्त किया। शिव वर्मा भारतीय जनता पार्टी साजा विधानसभा क्षेत्र के जमीन से जुड़े वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता है। बेमेतरा जिला भाजपा संगठन का प्रथम कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा आइटिसेल मंडल संयोजक जैसे अहम पद पर कार्य कर 30 वर्षो से भाजपा पार्टी के रीति नीति के तहत कार्य कर आमजन को जोड़कर भाजपा को मजबूत बनाने में योगदान दिया है। समाज शास्त्र में डबल एम ए की पढ़ाई कर वर्षो से समाज सेवा के कार्य करते रहे है, श्री वर्मा एक बहुत बढिय़ा वक्ता हैं जिसका लाभ पार्टी को निश्चित मिलेगा, उक्त नियुक्ति पर दिलीप देवांगन सांसद प्रतिनिधि नपं थान खम्हरिया, केशव पटेल पूर्व भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष थान खम्हरिया, सूरज राजपूत, बुलाक साहू, सोनू पटेल, बलराम वर्मा, सहित ग्रामवासी क्षेत्रवासियों ने श्री वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version