रायपुर। प्रदेश के 22 जिलों में 4 अक्टूबर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 21 हजार 897 सैंपलों की जांच में दस व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिले में 4 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। इस दिन रायपुर, सूरजपुर और बस्तर जिले में एक-एक, कोरबा और दंतेवाड़ा में दो-दो तथा राजनांदगांव में तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है। प्रदेश में अभी कोरोना संक्रमितों की संख्या 232 है। राज्य के पांच जिलों कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज और नारायणपुर में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। प्रदेश की औसत पॉजिविटी दर घटकर 0.05 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
प्रदेश के 22 जिलों में 4 अक्टूबर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं, पॉजिविटी दर 0.05 प्रतिशत
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
