समाज के विकास में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण: स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम

रायपुर। स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम आज बालोद जिले की नगर पंचायत अर्जुन्दा के आदर्श भारती विद्यालय प्रांगण में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के वर्ष 2019-20 और 2020-21 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक एवं संकुल स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षकों को शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शिक्षक सम्मान समारोह में दिवंगत शिक्षकों के परिजन, सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित 172 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान हुआ। मंत्री डॉ. टेकाम ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कांदुल के शासकीय हाईस्कूल भवन निर्माण के लिए 40 लाख रूपए की घोषणा की।
मंत्री डॉ. टेकाम ने शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। शिक्षकों और गुरूजनों का सम्मान प्राचीनकाल से होता चला आ रहा है। शिक्षक विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के साथ समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा मंे तेजी से कार्य किया जा रहा है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने प्रदेश के सभी विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित किया जा रहा है।
संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ही बच्चोे की प्रतिभा को निखारकर उनके सर्वांगीण विकास में योगदान देते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री चंद्रहास देवांगन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक श्री बिरेश ठाकुर, श्री कृष्णा दुबेे और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version