रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवी उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि नवरात्रि में 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ श्रद्धालु शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं। धर्मग्रंथों में देवी के शक्ति, नारी, लक्ष्मी जैसे कई स्वरूप माने गए हैं। कन्याओं को देवी का प्रतिरूप मानकर नवरात्रि में उनके पूजन की भी परम्परा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का भी पर्व है। महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी।
Previous Articleलखीमपुर खीरी में किसानों के साथ बर्बर कृत्य की निंदा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ ईकाई राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ
Next Article छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला सिल्वर अवार्ड
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
