कवर्धा में पूरे प्रदेश ने दुर्भावना पूर्ण ढंग से एकतरफा कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता रायपुर जिला ने बूढ़ा तालाब में एक दिवसीय धरना दिया। सैकड़ो की संख्या में धरना में बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं ने शासन के प्रश्रय में हिंदू धर्म के अपमान किए जाने के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कवर्धा में दशको से चलते आ रही एक परंपरा को स्थानीय विधायक और मंत्री के शह देने पर बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध करने पर व शांतिपूर्ण मार्च निकालने पर पुलिस ने लाठीचार्ज की गई। इस घटना से आक्रोशित धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा भाजपा के 15 वर्षों के कार्यकाल में कभी धर्म के नाम पर प्रदेश का माहौल खराब नही हुआ। कभी धारा 144 नहीं लगी कर्फ्यू तो दूर की बात है। लेकिन जब यहाँ कवर्धा जल रहा था तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश में चाटुकारिता की रोटी गर्म कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पलायन तो भूपेश की पुरानी आदत है। क्योंकि जब नक्सली हमले में जवान शहीद हो रहे थे तब असम में भूपेश बघेल नृत्य कर रहे थे उन्होंने कहा कि सनातन हिंदू धर्म, सर्वधर्म समभाव में विश्वास करता है। वह अहिंसात्मक है लेकिन नपुंसक नही। जिस प्रकार छत्तीसगढ़ की भुपेश बघेल और उसकी सरकार एकतरफा दृश्टिकोण से कार्य कर रही है वह प्रदेश की जनता को कभी स्वीकार नही होगा। और भाजपा के कार्यकर्ता इस दोहरी नीति के खिलाफ प्रत्येक मंच का पूरी ताकत से पुरजोर विरोध करेंगे। पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों को चाटुकारिता में अपनी सीमा नही भूलनी चाहिए। उन्होंने कहा सत्ता तो जनता की गुलाम होती है अपने अहंकार में अधिकारी वर्ग उसे जनता के सिर पर बैठाने की कोशिस न करे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कवर्धा की घटना कोई आकस्मिक नहीं है जब से कांग्रेस सरकार आई है वहां एक धर्म विशेष के लोगों को बसा कर, उन्हें राशन कार्ड, आधार कार्ड और आवास दिए जा रहे हैं। प्रशासन अगर निष्पक्ष काम करना चाहता तो पहले ही दिन दोनों पक्षों पर कार्रवाई करके घटना को काबू में किया जा सकता था। परंतु उन्होंने इक धर्म विशेष के लोगों को प्रश्रय दे कर घटना को बड़ा होने दिया। भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भुपेश बघेल चंदखुरी में कहते है कि भाजपा के राम अलग है हमारे अलग। उन्होंने उनके वक्तव्य पर कटाक्ष करते हुए कहा जो प्रभु राम की अस्मिता, मर्यादा नही जानता वो राम को सिर्फ राजनीति के लिए ही इस्तेमाल कर सकता है। और इसीलिए उन्होंने आज तक हिंदुत्व के प्रतीक भगवा का अपमान करने वालों के खिलाफ एक एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। धरना को डॉक्टर सलीम राज, राम प्रजापति ,हंसराज विश्वकर्मा,प्रवीण देवड़ा, राजकुमार राठी,सालिक सिंह ठाकुर, स्वप्निल मिश्रा,अनिल सोनकर, गोरेलाल नायक ,पद्मा चन्द्राकर,सचिन मेघानी,ओमप्रकाश साहू, मृत्युंजय दुबे ने भी संबोधित किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version