अंचल में हाथी कब किधर से मिल जाए कहा नहीं जा सकता। छत्तीसगढ़ में दो दशक पहले हाथियों का आगमन हुआ था। जिसमें वन मण्डल धरमजयगढ़ क्षेत्र में भी कई हाथियों ने स्थाई डेरा जमा लिया है। विगत कई वर्षों से धरमजयगढ़ वन मण्डल में हाथियों की संख्या बढ रही है। ज्यादातर समय 30 से 40 हाथी रहते हैं। कभी कभी तो आंकड़ा 50 से पार शतक के करीब हो जाती है। आज शाम भी छाल वनपरिक्षेत्र में 16 हाथियों की विचरण करने की सुचना मिली है।

बता दें कि धरमजयगढ़ खरसिया मुख्य मार्ग में वृंदावन से तरेकेला के बीच सागौन बाड़ी में 16 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। जिस कारण उक्त मार्ग में आवागमन करने वालों से सावधानी बरतने की अपील की गई। क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में हाथी की खबर सुनकर गांवों में भय का वातावरण निर्मित हो गया है।धरमजयगढ़ क्षेत्र में हाथी एक स्थायी समस्या बन गया है। क्योंकि जंगल से निकलकर गांव में फसल को नुकसान पहुंचाते हैं वहीं सैकड़ों लोगों को हाथियों ने मौत की नींद सुला दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version