नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बर्थडे के दिन एक बड़ा ऐलान करते हुए कमला पसंद के साथ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है. असल में हाल ही में अमिताभ ने इस पान मसाला ब्रांड के साथ टाइअप किया था जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा था. अमिताभ के फैंस इस बात से खासे नाराज थे कि उन्होंने पान मसाला का एड किया. बेदाग छवि वाले अमिताभ बच्चन इस बारे में ट्विटर पर कई बार सफाई भी दे चुके थे लेकिन बावजूद इसके फैंस को उनका ये विज्ञापन करना रास नहीं आ रहा था. अब अपने एक ब्लॉग के जरिए बिग बी ने ये ऐलान कर दिया है कि वह पान मसाला ब्रांड के साथ अपना ये कॉन्ट्रैक्ट तोड़ रहे हैं. अमिताभ बच्चन के ऑफिस की ओर से उनका आधिकारिक बयान जारी किया गया है.
Previous Articleबॉर्डर सीमा पर विशेष निगरानी रखने छत्तीसगढ़ गृहमंत्री का निर्देश
Next Article एक ही परिवार की तीन महिलाओं का मिला शव
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

