रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष लॉ.एसएन पटेल एवं प्रांतीय सचिव अजय कुमार झारिया द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन पावर होल्डिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक को सौंप कर उसकी प्रतिलिपि प्रदेश के मुख्यमंत्री/ऊर्जा मंत्री एवं पावर कंपनीज के अध्यक्ष एवं समस्त प्रबंध निदेशकों को सौंपते हुए मांग की गई है कि इस वर्ष दीपावली से पूर्व पावर कंपनीज में कार्यरत कर्मचारियों अधिकारियों को 25 हजार रुपये बोनस /एक्सग्रेसिया की राशि प्रदान की जावे। संगठन द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रतिवर्ष दीपावली पूर्व 7 हजार रुपये बोनस/एक्सग्रेसिया मिलते आ रहा है। जो कतई न्याय संगत नहीं है। कारण कि अन्य सार्वजनिक उपक्रमों जैसे एनटीपीसी, बीएसपी, रेलवे, एसईसीएल आदि के कर्मचारियों को 25 हजार रुपये से अधिक बोनस/एक्सग्रेसिया मिलता है। यहां तक कि कुछ विभाग एक माह के वेतन के बराबर राशि बोनस/एक्सग्रेसिया बतौर अपने कर्मचारियों को प्रदान करते है। उपरोक्त विभिन्न उपक्रमों में घोषित बोनस आदेश् को दृष्टिगत रखते हुए ही हमारा संगठन छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस हर वर्ष यह मांग करता रहा है कि पावर कंपनीज कर्मचारियों अधिकारियों के बोनस/एक्सग्रेसिया की राशि को भी बढ़ाया जाना चाहिये। जिसे आज तक नहीं बढ़ाया गया है। उपरोक्त तारतम्य में इस वर्ष भी हमारा संगठन अनुरोध करता है कि इस वर्ष पावर कंपनीज के कर्मचारियों अधिकारियों को दीपावली पूर्व 25 हजार रुपये बोनस /एक्सग्रेसिया प्रदान करने संबंधी आदेश जारी किया जावें। छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय सचिव के इस धनात्मक प्रयास के लिए संगठन के पदाधिकारी सर्वश्री आनंद सोनी, पीके कौशिक, पीएल राठौर, एआर साहू, यूसी त्रिपाठी, एमए कुरैशी, आरएल कर्ष, बीके सिन्हा, आरके विश्वकर्मा, अशोक सिंह, डीपी मिश्रा, जीपी कुशवाहा, एसके पटेल, आरके झारिया, टीके दास, पीडी महंत, एसके भोई, एके श्रीवास्तव, हरिचंद्र यादव, आरके सोधिया, के.श्रीनिवास राव, उमेश पटेल, बृजभान पटेल, आरडी पटेल, पीतांबर वर्मा, एसआर जगत, गजेन्द्र बांधे आदि समस्त पदाधिकारियों एवं पावर कंपनीज के समस्त कर्मचारियों अधिकारियों ने लॉ.एसएन पटेल एवं अजय कुमार झारिया का आभार माना है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version