रायपुर। रायपुर नगर निगम प्रशासन ने मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन ने गाइडलाइन जारी कर दिया हैं जिसके अनुसार प्रतिमा का विसर्जन 14 से 17 अक्टूबर को दोपहर दो बजे तक किया जा सकेगा। प्रतिमा विसर्जन खारुन नदी में महादेवघाट पाटन पुलिया के पास बने विसर्जन कुंड में होगा जिसके लिए निगम जोन कमिश्नर सहित जोन अमले की प्रशासनिक ड्यूटी लगा दी गई है। नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी एवं शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने के निर्देश संबंधित निगम अधिकारियों को दिए हैं। दुर्गा उत्सव के अवसर पर शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किए जाने, विसर्जन कुंड स्थल पर दुर्गा विसर्जन के पूर्व पूजन सामग्री को अलग कराकर उपयुक्त स्थल पर रखे जाने, नदी में स्थायी कुंड से विसर्जित मलबा अन्य बांस बल्ली एवं दूसरी सामग्री को 24 घंटे के भीतर कुंड से बाहर निकालकर जल को दूषित होने से बचाए जाने, नदी में दुर्गा विसर्जन न हो इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम आयुक्त ने जोन-8 कमिश्नर को दुर्गा माता विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए महादेव घाट में लाइट क्रेन, स्टेज एवं लाउड स्पीकर, साफ सफाई आदि की आवश्यक व्यवस्था तत्काल सर्वोच्च प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के आदेश दिए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version