दुर्गा पूजा कर वापस घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस नदी मेें गिर गई। इस घटना में 22 लोगों की मौत हो गई। और 16 लोगों के घायल होने की खबर मिली है, घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। घटना नेपाल के मुगु जिले की है। पुलिस ने बताया कि नेपालगंज से मुगु जिले के मुख्यालय गमगाधी की ओर आ रही बस पिना झयारी नदी में गिर गयी। दुर्घटना छायानाथ रारा नगर निगम क्षेत्र में हुई। बस में सवार यात्रियों में से ज्यादातर लोग दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न जगहों से अपने घर लौट रहे थे। सुरखेत से नेपाली सेना का हेलीकॉप्टर राहत कार्य के लिए रवाना कर दिया गया है। मुगु काठमांडू से 650 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित रारा झील के लिए प्रसिद्ध है।
