मुंबई साइबर सेल के ईस्ट डिवीजन की ईमेल आईडी हैक हो गई है। इसके जरिए डेटा चोरी की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान में बैठे हैकरों द्वारा ये डेटा चोरी का नया हथकंडा अपनाया जा रहा है। हैकर साइबर सेल के ईमेल से बाकी पुलिस स्टेशन और अधिकारियों को एक फिशिंग मेल भेज रहे है, ताकि सरकारी डेटा चोरी किया जा सके। ये जानकारी सामने आने के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कोई भी संदिग्ध पीडीएफ फाइल और ईमेल ना खोलने के निर्देश दिए हैं।महाराष्ट्र साइबर सेल ने जो जानकारी साझा की है, उसके मुताबिक पाकिस्तानी हैकर मुंबई के ईस्ट डिवीजन साइबर सेल की ईमेल को हैक कर उससे एक पीडीएफ फाइल भेज रहे हैं, जिसे डाउनलोड करते ही डेटा चोरी हो जाएगा। इस ईमेल में लिखा है कि Terrorist Behind J&K Attack Gunned down in Mumbai. इस तरह के अटैचमेंट सभी पुलिस स्टेशनों और अधिकारियों को भेजे गए हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल के अधीक्षक संजय शिंत्रे ने सभी पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए बताया की वो

RAJESH SHIVAJIRAO NAGVADE [email protected] gov.in से भेजे जा रहे ईमेल या पीडीएफ को ना खोलें। ये एक पाकिस्तानी हैकर की साजिश है।

महाराष्ट्र साइबर विभाग इस पूरे मामले की जांच में जुट गया है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हैकिंग के पीछे किसका हाथ हैं। ये भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं कोई डेटा अब तक हैकरों के हाथ तो नही लगा है। ये मामला ईमेल स्पूफ़िंग का है और अक्सर हैकर ऐसे हथकंडे सरकारी डेटा चोरी करने के लिए करते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version