एक बैंक कर्मी से बदमाशों ने हथियार के दम पर लाखों रुपये लूट लिये। दिनदहाड़े हुए इस वारदात से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। लूट की रकम 15 लाख रुपये बताया गया है घटना छत्तीसगढ़ के दुर्ग की है। बताया जा रहा है कि बैंक का बड़ा बाबू इंडियन बैंक की एक शाखा से 15 लाख रुपये लेकर दूसरी शाखा में जमा कराने जा रहा था। तभी उजाला भवन के पास बंदूक के जोर पर तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने बड़े बाबू से रुपये लूट लिए। बैंक कर्मी का स्कूटी पर अकेले 15 लाख रुपये लेकर निकलना लापरवाही को साफ तौर पर इंगित करता है। बड़ी लूट की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। वारदात मोहन नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
Previous Articleव्रत में कुछ मीठा खाने का मन है, तो जानें ये रेसिपी
Next Article स्वयं टीबी से ठीक होकर अन्य मरीजों का कर रहें है मदद
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
