राजनांदगांव। जिंदगी की सुरक्षा के लिए कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में जिले में टीकाकरण महा अभियान भी चलाया गया, जिसमें एक ही दिन में 17,000 से अधिक लाभार्थियों का कोरोना टीकाकरण किया गया। इस दौरान लाभार्थियों ने कतार में खड़े होकर सुरक्षा का टीका लगवाया। टीका लगवा चुके लोग अब अन्य को भी कोविड टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण तथा इससे बचाव के लिए नगर पालिक निगम राजनांदगांव के साथ ही जिले के विकासखंड अंबागढ़ चौकी, छुईखदान, छुरिया, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, मानपुर, मोहला व घुमका में कोरोना टीकाकरण महा अभियान चलाया गया, जिसमें सबसे ज्यादा लोगों का टीकाकरण घुमका विकासखंड में किया गया है। टीकाकरण महा अभियान के दौरान नगर पालिक निगम क्षेत्र राजनांदगांव में 1,101 (प्रथम डोज-510 व द्वितीय डोज-591), अंबागढ़ चौकी में 951 (प्रथम डोज-135 व द्वितीय डोज-816), छुईखदान में 2,499 (प्रथम डोज-1,079 व द्वितीय डोज-1,420), छुरिया में 2,003 (प्रथम डोज-558 व द्वितीय डोज-1,445), डोंगरगांव में 1,698 (प्रथम डोज-699 व द्वितीय डोज-999), डोंगरगढ़ में 1ए927 (प्रथम डोज-686 व द्वितीय डोज-1,241), खैरागढ़ में 2,451 (प्रथम डोज-740 व द्वितीय डोज-1,711), मानपुर में 830 (प्रथम डोज-82 व द्वितीय डोज-748), मोहला में 982 (प्रथम डोज-115 व द्वितीय डोज-867) और घुमका में 3,241 (प्रथम डोज-1,180 व द्वितीय डोज-2,061), समेत जिले में कुल 17,683 लोगों का टीकाकरण किया गया।
कोरोना टीकाकरण के मौजूदा आंकड़े के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से लोगों में अब काफी जागरुकता देखी जा रही है। कोरोना संक्रमण को पूरी तरह मात देने के लिए लोग खुद भी घर से निकलकर टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्र पहुंच रहे हैं। टीकाकरण को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भी काफी उत्साह है। ग्रामीण कतार में खड़े होकर सुरक्षा का टीका लगवा रहे हैं। कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण की सतत मानिटरिंग भी की जा रही है। वहीं ग्रामीणों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डा. बीएल तुलावी बताया, जिले के विकासखंडों में भी शत-प्रतिशत टीकाकरण पर लगातार जोर दिया जा रहा है। टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसर व प्रशासनिक अधिकारी लगातार गांव-गांव पहुंचकर टीकाकरण की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही गांव-गांव में मुनादी कराकर टीका लगवाने का आव्हान किया जा रहा है। टीकाकरण को लेकर अफसरों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन भी घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश चौधरी ने बताया, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए त्यौहार के सीजन में लोगों को विशेष सतर्कता के साथ सावधान रहना चाहिए। जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता में रखकर ही जिलेभर में कोरोना टीकाकरण महा अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 5,784 लोगों को प्रथम तथा 11,899 लोगों को द्वितीय डोज का टीका लगाया गया। कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोगों से उन्होंने अपील की है कि, कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण के बाद भी सावधानी जरूरी है। मास्क, दो गज की दूरी तथा समय-समय पर हाथों को सैनेटाइज करने जैसे जरूरी नियमों का पालन हर किसी को करना चाहिए।
एक ही दिन में 17,000 से अधिक लाभार्थियों ने लगवाया सुरक्षा टीका
Previous Articleस्पर्धा के जरिए बालिकाओं के शारीरिक व मानसिक विकास पर जोर
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

