एक शातिर पति-पत्नी की करतूत ऐसी कि जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। हम आपको ऐसा मामला बताने जा रहे है जिसे सुनकर आप भी चौंक जायेंगे। मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है जहां पुलिस ने एक शातिर पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला अपने आप को वित्त मंत्रालय की कर्मचारी बताकर ठगी की वारदात अंजाम दिया करती थी। लव मैरिज करने वाले इस ठग पति-पत्नी की जोड़ी अमीरी की जिदंगी जीने के लिए ठगी का कारनामा करने लगे। गाजियाबाद पुलिस के गिरफ्त आए इस ठगी करने वाली महिला का नाम है हुमा खान है। हुमा खान के अलावा पुलिस ने उसके पति धीरज तंवर और साथी अक्षय को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह शातिर महिला एक ऐसे फर्जी कॉल सेंटर के लिए काम करती थी, जो सिर्फ और सिर्फ ठगी कर मासूम लोगों को अपना निशाना बनाया करता था। अब तक करोड़ों रुपए की ठगी इस महिला ने अपने पति और साथी के साथ मिलकर अंजाम दी थी। शातिर पत्नी हुमा खान फोन पर अपनी मीठी बातों के जाल में लोगों को फंसा लिया करती थी। पुलिस के मुताबिक हुमा खान खुद को वित्त मंत्रालय की कर्मचारी बताकर लोगों से बातचीत करती थी। यही नहीं कई बार वह खुद को आईआरडीए का अफसर भी बताती थी। इसी वजह से लोग बड़ी आसानी से हुमा की बातों में फंस जाते थे। जिसके बाद पॉलिसी में कोई गड़बड़ी होने का हवाला देकर या फिर पॉलिसी मैच्योर होने की बात कहकर लोगों को ठग लिया जाता था। लोगों को ठगने के बाद अपना फोन नंबर चेंज कर लेते थे। पहले यह लोगों के पास बुक और पॉलिसी मैच्योर से जुड़े दस्तावेज इकठ्ठा करते थे। जिसके बाद इन दस्तावेजों के जरिए फर्ज़ऱ्ी कॉल सेंटर के हवाले कर दिया जाता था। जिसके बाद हुमा खान और उसका पति ठगी की रकम का 20 परसेंट बतौर कमीशन लेते थे। उसी ठगी की रकम से हाल ही में आरोपियों ने एक लग्जरी गाड़ी तक खरीदी थी जिसे पुलिस ने बरामद किया है। पति पत्नी से मिले पासबुक से 3 करोड़ रुपए के लेन-देन की बात भी सामने आई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version