साबूदाना एक बहुत ही हेल्दी आहार होता है। यह प्रोटीन का एक बेहतरीन सॉर्स है। साबूदाना का सेवन ज्यादातर लोग व्रत या उपवास में अधिक करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए साबूदाना से बनी साबूदाना फिंगर्स की एक बहुत ही मजेदार रेसिपी लेकर आए हैं। जिसको आप शाम के स्नैक्स में बनाकर ट्राई कर सकते हैं। ये डिश बड़ों से लेकर बच्चे तक बहुत ही मजे में पेट भरकर खाते हैं, तो आइए जानते हैं साबूदाना फिंगर्स बनाने की रेसिपी-

साबूदाना फिंगर्स बनाने की सामग्री-

-1 कप साबूदाना पाउडर

-2 चम्मच मूंगफली कटी हुई

-1/2 कप राजगीर आटा

-1/2 चम्मच मिर्च पाउडर

-1/2 चम्मच धनिया पाउडर

-स्वादानुसार सेंधा नमक

-2 उबले हुए आलू

साबूदाना फिंगर्स बनाने की रेसिपी-

इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू लेकर उसमें राजगीर आटा और साबूदाना पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। फिर आप इस मिक्चर में धनिया पत्ती, मिर्च पाउडर और नमक को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसका पेस्ट बनाने के लिए आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें। फिर आप इस मिक्चर से फिंगर्स की शेप के टुकड़े बना लें। इसके बाद आप इन बने टुकड़ों को कम से कम 20 मिनट तक फ्रिज में रख दें। फिर आप एक कढ़ाई लेकर उसमें तेल गर्म करें। इसके बाद इन टुकड़ों को फ्रिज से निकालकर तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें। अब आपके साबूदाना फिंगर्स बनकर तैयार हो गए हैं। इसके बाद आप इन्हें गरमागरम कैचप या चटनी के साथ सर्व करें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version