नाश्ते की जब भी बात होती है तो अंडे को अवश्य शामिल किया जाता है। वैसे तो लोग ब्रेकफास्ट में अंडे का ऑमलेट या ब्रेड सैंडविच खाना बहुत पसंद करते हैं। ये दोनों ही डिशिज यकीनन ही नीश्ते के लिए एक बहुत ही हेल्दी ऑपशन हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए नाश्ते में अंडे का सलाद बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अंडा प्रोटीन का पावरहाउस माना जाता है। इसको खाने से आपका पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ रहता है और आपको भूख भी कम लगती है। जिससे आपको वजन घटाने में सहायता मिलती है, तो आइए जानते हैं अंडे और टमाटर का सलाद बनाने की रेसिपी-

अंडे और टमाटर का सलाद बनाने की सामग्री-

-टमाटर 4 मीडियम साइज

-प्याज 2 मीडियम साइज

-लहसुन की कली

-चार अंडे उबले और कटे हुए

-सेंधा नमक 1 छोटा चम्मच

-काली मिर्च 1 छोटा चम्मच

-जैतून का तेल 1 बड़ा चम्मच

अंडे और टमाटर का सलाद बनाने की रेसिपी-

-इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़ा सा बाउल लेकर उसमें प्याज़ डालकर फ्राई करें।

-फिर आप इसमें टमाटर और लहसुन डालकर भूनें।

-इसके बाद आप इसमें उबले हुए अंडे, नमक, काली मिर्च और जैतून का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

-अब आपका अंडा टमाटर का सलाद बनकर तैयार हो गया है।

-इसके बाद आप इसको भुने हुए तिल से गार्निश करके सर्व करें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version