
रायपुर। दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम अमलेश्वर निवासी मोहन साहू के निवास स्थान में आध्यात्मिक गुरु महाराज पंडित अरुण चौबे जी का आगमन हुआ। इस मौके पर साहू परिवार के सदस्यों द्वारा गुरु महाराज का आत्मीय स्वागत किया गया। परिवार के सदस्यों ने गुरु महाराज का चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से कृष्णा साहू, नरोत्तम साहू, कणेश साहू, आकाश साहू, प्रकाश साहू, राहुल साहू सहित बड़ी संख्या में शिष्यगण मौजूद रहे।