वैसे तो बहू की ससुराल में बहुत सी जिम्मेदारियां रहती है, जिसे पूरा कर वो अपने ससुरालियों की चहेती बन जाती है। लेकिन क्या कहा जाये जब कोई बहू ससुराल में ही कर्मकाण्ड करने लगे ? जी हां…हम जो बताने जा रहे है उसमें एक बहू ने अपने ससुराल में ऐसे कारनामे किये है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। मामला मध्यप्रदेश के इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां एक बहू को उसके ससुराल में चोरी के आरोप में मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है। पिछले दिनों हुई 80 लाख की चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए घर की ही बहू के भाई सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से डेढ़ किलो के लगभग सोना और 20 हजार नगद पुलिस ने बरामद किए। 3 दिन पहले हुई थाना चंदन नगर क्षेत्र के गुमास्ता नगर में बर्तन व्यापारी के घर 80 लाख रुपए की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए बर्तन व्यापारी की बहू माधुरी के भाई वैभव के साथ वैभव की दुकान में काम करने वाले नौकर अरबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चोरी की घटना होने के बाद 2 टीमों का गठन कर दिया गया था। टीमों ने आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले साथ ही दूधवाले, घर में काम करने वाले और सुबह अखबार डालने वालों से पुलिस ने बारीकी से पूछताछ की, इसी दौरान सीसीटीवी कैमरे में एक्टिवा पर दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने देखा और उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में जब पूछताछ की तो पता चला कि घर की बहू माधुरी के भाई वैभव का भी घर में आना जाना है, इसके बाद पुलिस ने व्यापारी की बहु माधुरी के भाई वैभव को पूछताछ के लिए थाने बुलवाया और कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया। वैभव ने बताया कि उसकी दुकान में काम करने वाले अरबाज के साथ एक्टिवा पर घर पहुंचा था और घर से सोने के जेवरात और 20 हजार नगद लेकर 20 मिनट में फरार हो गए। पूरी घटना में मास्टर माइंडेड बर्तन व्यापारी की बहू माधुरी ने भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि माधुरी सास को लेकर डॉक्टर के यहां गई थी और जुगनू एप्लीकेशन से ऑटो भी बुक किया था। पुलिस ने ऑटो चालक से भी पूछताछ की तो ऑटो चालक ने बताया कि माधुरी उसे अलग-अलग रास्तों से लेकर जा रही थी ताकि माधुरी का भाई वैभव घटना को अंजाम देकर घर से फरार हो जाए। पुलिस ने व्यापारी की बहू माधुरी के भाई वैभव और वैभव की दुकान में काम करने वाले अरबाज को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन माधुरी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version