दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपना देशी तमंचा वहीं छोड़ भाग गया। आपको बता दें कि इस आरोपी ने दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर से सामने आई है जहां आज सोमवार को करीब 11 से 12 बजे के बीच उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर की कोर्ट में एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब तक आई जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है, साथ ही शव के पास मिले तमंचे को भी जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है और जांच की शुरुआत कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाश रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version