रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश में सिंचाई संसाधनों के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के धौरामुड़ा जलाशय और फुटामुड़ा जलाशय में सिंचाई विस्तार के लिए 5 करोड़ 77 लाख 76 हजार रूपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन सिंचाई जलाशयों के निर्माण कार्य पूर्ण होने से किसानों को लगभग 240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के धौरामुड़ा जलाशय के नहर रिमाडलिंग पक्के कार्य एवं लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 89 लाख 58 हजार और फुटामुड़ा जलाशय के नहर रिमाडलिंग पक्के कार्य एवं लाईनिंग कार्य हेतु 2 करोड़ 88 लाख 18 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है।
What's Hot
सिंचाई विस्तार के लिए 5.77 करोड़ रूपए स्वीकृत, किसानों को 240 हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधा
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
